फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन वाजे की गिरफ्तारी: कांग्रेस और राकांपा नेताओं ने सीएम उद्धव ठाकरे से की मुलाकात

Wed, 17 Mar 2021 01:58 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
Sharad Pawar and uddhav thackray - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटकों से लदा वाहन मिलने के मामले में सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे की गिरफ्तारी की पृष्ठभूमि में कांग्रेस और राकांपा के नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। वाजे को एनआईए ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


दोनों दलों के सूत्रों ने बताया कि नेताओं ने ठाकरे से मुलाकात में कहा कि वाजे की गिरफ्तारी से शिवसेना नीत सरकार के लिए शर्मिंदगी की स्थिति बन गई है।

उल्लेखनीय है कि विपक्षी भाजपा ने आरोप लगाया था कि वाजे शिवसेना का सदस्य है, हालांकि ठाकरे ने कहा था कि वह 2008 में पार्टी का सदस्य था लेकिन उसकी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं किया गया और अब पार्टी का उससे कोई लेना-देना नहीं है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, यदि इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि वाजे की गतिविधियों से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कोई संबंध है तो उन्हें हटाया जाना चाहिए। पुलिस विभाग को कड़ा संदेश देने की जरूरत है।
विज्ञापन


वाजे प्रकरण पर शरद पवार ने की महाराष्ट्र सरकार की सराहना
सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर मचे बवाल के बीच राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने स्थिति को अच्छी तरह संभाला।

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख को पद से हटाए जाने की अटकलों को भी खारिज कर दिया। वाजे प्रकरण के बाद, पवार ने सोमवार को राकांपा के अपने मंत्रियों और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ बैठक की। यह पूछे जाने पर कि राज्य सरकार ने मामले को किस प्रकार संभाला, उन्होंने कहा, महाराष्ट्र सरकार ने मामले को अच्छी तरह संभाला, इसलिए सब खुलासे हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें