फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: भाजपा कार्यालय से 100 मीटर दूर मिले 51 बम, मचा हड़कंप

Sun, 06 Jun 2021 01:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • कोलकाता में टली बड़ी घटना, भाजपा कार्यालय के पास से 51 बम बरामद
  • मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर पुलिस की एआरएस ने किए बरामद
विज्ञापन
कोलकाता में भाजपा कार्यालय के पास से 51 बम बरामद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। चुनाव के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की कई घटना सामने आई है। इसी बीच शनिवार को मिलिट्री इंटेलिजेंस द्वारा साझा किए गए इनपुट के आधार पर, कोलकाता पुलिस के एंटी राउडी सेक्शन ने भाजपा कार्यालय के पास हेस्टिंग्स क्रॉसिंग क्षेत्र से 51 बम बरामद किए हैं। 

 

 

महानगर के हेस्टिंग्स क्रासिंग एरिया में कोलकाता पुलिस ने शनिवार रात को भाजपा कार्यालय के करीब 51 देसी बम मिलने से हड़कंप मच गया। ये बम प्लास्टिक के एक बोरे में भरकर से भाजपा कार्यालय से महज 100 मीटर दूरी पर रखे हुए थे। पुलिस बोरा रखने वाले की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की एंटी राउडी सेक्शन (एआरएस) को मिलिट्री इंटेलिजेंस की तरफ से एक इनपुट मिला था। इस इनपुट के आधार पर एआरएस ने देर रात भाजपा कार्यालय के करीब तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुतली लपेटकर तैयार किए गए 51 देसी बमों से भरा सफेद रंग का बोरा बरामद किया गया। सभी बम जिंदा और विस्फोट करने लायक हालत में थे।

एआरएस ने तत्काल बम स्क्वॉड को मौके पर बुलाया, जिसने बमों को कब्जे में कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस इस बम को लाने वालों की जानकारी जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही नजदीक रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि बमों को भाजपा कार्यालय के करीब क्यों रखा गया था? भाजपा के किसी पदाधिकारी पर हमले की संभावना के नजरिये से भी जांच जारी है।
विज्ञापन


बता दें कि क्रूड बम कच्चे बम होते हैं। विस्फोटक को जुट की रस्सी से लपेट कर ये बम तैयार किए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी कई हमलों में ऐसे बमों का इस्तेमाल देखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें