पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और बांग्लादेश के तीसरे सबसे बड़े शहर खुलना के बीच बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से ट्रेन सेवा शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
पढ़ें: आजादी के बाद से भारत-बांग्लादेश के बीच वीरान पड़े रेलवे ट्रैक पर फिर दौड़ेंगी ट्रेनें
बंधन एक्सप्रेस नामक यह साप्ताहिक वातानुकूलित ट्रेन हर बृहस्पतिवार को कोलकाता व खुलना से चलेगी। दोनों देशों के बीच यह दूसरी यात्री ट्रेन सेवा है। कोलकाता व ढाका के बीच मैत्री एक्सप्रेस पहले से ही सप्ताह में छह दिन चलती है।
पढ़ें: ममता के बाद भाजपा के स्वामी ने की आधार की खिलाफत, बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है खतरा
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर कहा कि इस ट्रेन सेवा से भारत व बांग्लादेश के मैत्रीपूर्ण संबंधों में और मजबूती आएगी। उन्होंने बांग्ला में कहा, ‘आज एई शुभ उपलखे दूई देसेर बासीदेर आमार अभिनंदन जानाई। आज आमादेर मैत्री बंधन आरो सुदृढ़ होलो।’ (मैं इस शुभ अवसर पर दोनों देशों के नागरिकों का अभिनंदन करता हूं। आज हमारे मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत हो गए)।