त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाल रहे पीयूष कांति बिश्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजनीति से भी सन्यास की घोषणा कर दी है।
त्रिपुरा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां पर पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष रहे पीयूष कांति बिश्वास ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी है।
उन्होंने कहा कि मेरे लिए पद से इस्तीफा देना बहुत ही पीड़ादायक है। मैं सोनिया गांधी का शुक्रगुजार हूं, जो उन्होंने मुझे यह मौका दिया था। अब मैं राजनीति से विदा ले रहा हूं और मैं खुश हूं कि मैं अपने पुराने काम में वापस लौट रहा हूं। बता दें हाल ही में कांग्रेस की महिला विंग की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे के तुरंत बाद टीएमसी की सदस्यता ले ली थी।
त्रिपुरा में दीदी करना चाहती हैं खेला
इन दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी त्रिपुरा में बहुत दिलचस्पी दिखा रहीं हैं। उनका दावा है कि त्रिपुरा के कई बड़े नेता टीएमसी के संपर्क में हैं और पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा में टीएमसी की जीत की भी घोषणा कर दी है।