फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: एक और जूट मिल बंद, चार हजार लोग बेरोजगार

Sat, 22 Feb 2020 03:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के श्यामनगर स्थित वेवरली जूट मिल में शुक्रवार को काम बंदी की नोटिस लटका दी गई। इससे चार हजार मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। इस फैसले से नाराज मजदूरों ने मिल के दफ्तर में तोड़ - फोड़ की और वहां खडी दो कारों में आग लगा दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि इस मिल में एक महीने से उत्पादन बंद था। प्रबंधन और मजदूर यूनियनों के बीच बकाया वेतन-भत्तों के भुगतान के मुद्दे पर बातचीत चल रही थी। लेकिन आज सुबह मजदूरों को गेट पर काम बंदी की नोटिस लटका हुआ मिला। इस बंदी के लिए तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें