फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर आउट पोस्ट: भारत-पाक और बांग्लादेश सीमा पर लगी नए डिजाइन की फेंसिंग, नई बीओपी से हो रही पुख्ता निगरानी

सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत बांग्लादेश सीमा पर 1069 बीओपी से निगरानी हो रही है। भारत बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई 4096.7 किलोमीटर है। यह सीमा रेखा पश्चिम बंगाल के साथ 2216.7 किलोमीटर, असम की सीमा से 263 किलोमीटर, मेघालय की सीमा से 443 किलोमीटर, त्रिपुरा की सीमा से 856 किलोमीटर और मिजोरम के साथ 318 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा गुजरती है...
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर नए डिजाइन की बाड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भारत पाकिस्तान और भारत बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में बीओपी 'बॉर्डर आउट पोस्ट' के निर्माण को स्वीकृति दी थी। इसके अलावा 'कंपोजिट बीओपी' भी तैयार की जा रही हैं। इंडो-पाक सीमा के लिए 720 बीओपी मंजूर की गई थी, जबकि बांग्लादेश बॉर्डर पर 1069 'बीओपी' से निगरानी की जा रही है। इन दोनों ही मुल्कों से लगती सीमा पर नए डिजाइन की फेंसिंग लगाई जा रही है। आतंकियों, घुसपैठियों, तस्करों या सीमा क्षेत्र में अन्य किसी तरह का अपराध करने वालों के लिए इस फेंसिंग को काटना आसान नहीं है।

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा से सटीं सीमा चौकियां - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट 2020-21 में दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत बांग्लादेश सीमा पर 1069 बीओपी से निगरानी हो रही है। भारत बांग्लादेश सीमा की कुल लंबाई 4096.7 किलोमीटर है। यह सीमा रेखा पश्चिम बंगाल के साथ 2216.7 किलोमीटर, असम की सीमा से 263 किलोमीटर, मेघालय की सीमा से 443 किलोमीटर, त्रिपुरा की सीमा से 856 किलोमीटर और मिजोरम के साथ 318 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा गुजरती है। बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगती सीमा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 422 कंपोजिट बीओपी के निर्माण को स्वीकृति दी थी। इसके लिए 2584.85 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सीमा पर नई डिजाइन की बाड़ - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान से लगती 3323 किलोमीटर की लंबी सीमा रेखा के साथ गुजरात, राजस्थान, पंजाब, केंद्रशासित प्रदेश जेएंडके और केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख की सीमा लगती है। यहां पर कुल 720 बीओपी स्वीकृत की गई थी। इनमें 662 बीओपी का निर्माण हो चुका है। लगभग तीन दर्जन बीओपी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। पाकिस्तान से लगती सीमा के 2091.046 किलोमीटर लंबे हिस्से पर फेंसिंग लगाई गई है। अक्तूबर 2022 तक 26.38 किलोमीटर लंबे हिस्से पर फेंसिंग लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भारत-बांग्लादेश सीमा के 3112.18 किलोमीटर हिस्से पर फेंसिंग लगा दी गई है। लगभग 984.52 किलोमीटर सीमा की चौकसी शारीरिक तौर पर की जा रही है। यह वो इलाका है, जहां पर पहाड़, घना जंगल या नदी होने के कारण फेंसिंग लगाना संभव नहीं है। जहां पर फेंसिंग नहीं लग सकी है, वहां तकनीकी संसाधनों के जरिए चौकसी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें