फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भास्कर राव भाजपा में शामिल

Sat, 06 Jul 2019 07:52 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज ने बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बेंगलुरु में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में अंजू बॉबी जॉर्ज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस कार्यक्रम में भाजपा के सबसे युवा सांसद तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि अंजू बॉबी जॉर्ज ने भारत का नाम दुनिया में रौशन किया। अंजू ने एथलेटिक्स में भारत को पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल दिलाया। उन्होंने साल 2003 में पेरिस में हुई वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

इसके साथ ही गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन भास्कर राव ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। भास्कर राव का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि अमित शाह ने तेलंगाना में भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत की। शाह ने रंगारेड्डी जिले के ममदीपल्ली गांव में एक आदिवासी महिला जतवती सोनी के घर पहुंच उनसे मुलाकात की और दोपहर का भोजन किया और भाजपा की सदस्यता का कार्ड जारी कर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख के लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव पी मुरलीधर राव और स्थानीय भाजपा नेता भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें