फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल देशमुख की बढ़ी मुसीबत: 17 करोड़ रुपये की छिपी आय का पता चला, आयकर का शिकंजा

Mon, 20 Sep 2021 11:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राकांपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी के बाद आयकर ने भी उनकी घेराबंदी कर दी है।
 
विज्ञापन
अनिल देशमुख और परमबीर सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न जांच एजेंसियों के निशाने पर चल रहे महाराष्ट्र्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। अब आयकर विभाग ने देशमुख व उनके परिवार के सदस्यों की 17 करोड़ रुपये की छिपी आय का पता लगाया है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने हाल ही में देशमुख व उनके परिजनों से जुड़े संस्थानों पर छापे मारे थे। इसमें करोड़ों रुपये की छिपी आय उजागर हुई। आयकर के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

आयकर ने राकांपा नेता देशमुख से जुड़े नागपुर स्थित एक ट्रस्ट में भी कथित वित्तीय अनियमितता पाई है। देशमुख तीन शिक्षा संस्थान भी चलाते हैं। आयकर की सर्वोच्च संस्था सीबीडीटी ने दावा किया कि जांच में मिले सबूतों से साफ पता चलता है कि 17 करोड़ रुपये की आय छिपाई गई है।
विज्ञापन


30 ठिकानों पर मारा था छापा
सीबीडीटी ने बताया कि 17 सितंबर को नागपुर, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता में 30 परिसरों पर छापे मारे गए थे। ये छापे एक प्रमुख नेता के ठिकाने पर डाले थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह कार्रवाई देशमुख के खिलाफ की गई थी। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कई लॉकरों का भी पता चला था, उन पर पाबंदी लगाई गई है।

बता दें, 71 साल के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की सीबीआई, ईडी द्वारा पहले से ही जांच की जा रही है। उन पर महाराष्ट्र पुलिस से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की रिश्वत वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। ये आरोप सामने आने के बाद देशमुख ने इस साल अप्रैल में उद्धव ठाकरे मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। ईडी उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने के लिए पांच बार समन भेज चुका है, लेकिन वह कानूनी की आड़ लेकर टाल रहे हैं। अब ईडी ने उनके खिलाफ कोर्ट में दस्तक दी है।

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली का सनसनीखेज आरोप लगाया था। देशमुख के खिलाफ यह पूरा मामला मुंबई में प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक लदी एसयूवी खड़ी करने व मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें