फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के डांटने से नाराज होकर बच्चा मुंबई से भागा, तिरुवनंतपुरम में मिला

Mon, 16 Dec 2019 01:04 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

महाराष्ट्र में मां की डांट से नाराज होकर करीब एक सप्ताह पहले घर से भागे 13 वर्षीय बच्चे को केरल से बरामद कर उसके माता-पिता से मिलवाया गया।

विज्ञापन


वाकोला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवध ने बताया कि बच्चा चार दिसंबर को उपनगरीय गोरेगांव स्थित अपने घर से लोकल ट्रेन में सवार होकर वकोला गया था, जहां उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। उसके पिता एक निजी कंपनी में काम करते हैं, जिन्हें उनके बेटे के घर से अकेले जाने की जानकारी नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि बच्चा जब मां से उसके कार्यस्थल पर उनसे मिला तो उन्होंने उसे अकेले वकोला आने के लिए फटकार लगाई। डांट से नाराज बच्चे ने वकोला से उपनगरीय कुर्ला की बस पकड़ी। इसके बाद वह कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया और वहां से तिरुवनंतपुरम जाने वाली ट्रेन पकड़ ली।
विज्ञापन


इस बीच, बच्चे के घर ना आने पर पिता ने वकोला पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को बच्चे की मां को एक अज्ञात नंबर से मिस कॉल आई और उन्होंने इसकी जानकारी वरिष्ठ निरीक्षक कैलाश अवध दी। इसके बाद उस नंबर पर उन्होंने फोन किया तो एक व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया कि वह तिरुवनंतपुरम से बात कर रहा है।
विज्ञापन


अवध ने बताया कि उन्होंने बच्चे का पिता बनकर बात की और उनके वहां पहुंचने तक उसके बेटे को सुरक्षित रखने को कहा। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मुम्बई पुलिस के अधिकारी तिरुवनंतपुरम पहुंचे और बच्चे को गत शनिवार को अपने माता-पिता से मिलाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें