फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी को मार डाला, चार महीने की थी गर्भवती

Tue, 16 Jul 2019 05:32 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली की साक्षी मिश्रा और अजितेश कुमार के प्रेम विवाह पर जारी विवाद के बीच मुंबई में एक पिता द्वारा बेटी की हत्या का मामला सामने आया है। बेटी ने पिता की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था, जिससे वे नाराज थे। रविवार सुबह यहां घाटकोपर इलाके के नारायण नगर रिक्शा स्टैंड फुटपाथ पर लोगों को एक युवती की लाश मिलने के बाद हलचल मची थी। 
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि 20 साल की मीनाक्षी चौरसिया की हत्या उसके पिता राम कुमार चौरसिया (55) ने की। मीनाक्षी चार महीने की गर्भवती थी। उसका गला धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मीनाक्षी के पति बृजेश चौरसिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात को उसकी पत्नी डॉक्टर के पास जाने की बात कहते हुए घर से गई थी। 

मीनाक्षी को देर होने पर बृजेश को नींद आ गई और सुबह जगाए जाने पर ही वह जागा। उसने बताया कि सात महीने पहले मीनाक्षी के परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने विवाह किया था। घर से भाग कर शादी की थी। बृजेश के बयान के बाद पुलिस ने मीनाक्षी के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें