फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोतलों से बनेगा असम में आंगनवाड़ी केंद्र

Sat, 08 Feb 2020 11:43 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, असम
विज्ञापन
plastic - फोटो : UNEP
विज्ञापन

असम के हैलाकांडी जिले में एक आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण जैविक रूप से नष्ट नहीं होने वाले अपशिष्ट पदार्थ और मिट्टी से भरी हुई प्लास्टिक की बोतलों से किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला अतिरिक्त उपायुक्त आर के दाम ने बताया कि सिंघला इलाके के लाला ब्लॉक में 3.46 लाख रूपये की लागत के आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अलावा यूएनडीपी, राज्य शिक्षा, सामाजिक कल्याण और पीडब्ल्यूडी विभाग इस परियोजना का हिस्सा हैं। अधिकारी ने कहा कि कचरे भरी बोतलों को जोड़ने के लिए तरल सीमेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। इन जैविक ईंटों (कचरे भरी बोतलों) में छिद्र बना कर कमरे को भूकंप रोधी बनाया जाएगा।

'प्लास्टिक बोरजन अभियान’ के तहत जिला प्रशासन ने शुक्रवार को एक कार्यशाला और एक रैली का आयोजन किया था जिससे प्लास्टिक की बोतलों को इकोब्रिक में परिवर्तित करने के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके। जिला प्रशासन ने पहले से ही 'प्लास्टिक बैंक' स्थापित किए हैं, जहां लोग एकल उपयोग वाली प्लास्टिक की वस्तुओं को जमा कर सकते हैं जिन्हें बाद में जैविक ईंटों में बदल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें