फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरुपति मंदिर में 80 दिन बाद श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य

Fri, 12 Jun 2020 11:22 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

  • 80 दिन बाद खुला आंध्र प्रदेश का तिरुपति मंदिर
  • फेस्क मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य
  • श्रद्धालुओं को छह फीट की दूरी बनाए रखने के निर्देश
विज्ञापन
तिरुपति मंदिर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर को गुरुवार को 80 दिन बाद फिर से खोला गया। मंदिर में दर्शन करने वाले लोग मास्क में नजर आए और बाल काटने वाले नाई पीपीई किट में दिखाई दिए। बता दें कि मंदिर में दर्शन करने वालों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए सोशल डिस्टेंसिग और मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। 

विज्ञापन


80 दिन खुले मंदिर के परिसर में किसी को भी बिना मास्क के जाने की अनुमति नहीं थी और नियमित अंतराल पर, भक्ति गीत बजाने वाले लाउडस्पीकर से लोगों को याद दिलाया जा रहा था कि वे अपने साथ सैनिटाइजर की बोतल रखें, मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।

दरअसल, केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार आठ जून से मंदिर के कपाट खुल गए थे, लेकिन ट्रायल के लिए सिर्फ तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कर्मचारियों को ही दर्शन की अनुमति दी गई थी। जबकि तिरुपति में रह रहे स्थानीय लोगों के लिए 10 जून को कपाट खोले गए। आम श्रद्धालुओं के लिए तीन दिनों के ट्रायल के बाद 11 जून से कपाट खुले।
विज्ञापन


इस दौरान मंदिर में सभी श्रद्धालुओं को छह फीट की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। फर्श पर निशान बनाए गए हैं। एक घंटे में ज्यादा से ज्यादा 300 लोगों को ही दर्शन करने की अनुमति होगी। सुबह 6:30 बजे से शाम सात बजे तक ही दर्शन हो सकेंगे। अगर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए इंतजार करना पड़ा तो वेटिंग हॉल में 100 लोगों को ही रखा जाएगा। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च को लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से पहले बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें