फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से बड़ा हादसा; छह की मौत, दो घायल

Wed, 08 Oct 2025 02:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पुलिस ने इस घटना के पीछे मानवीय चूक को वजन माना है। जिले के एसपी राहुल मीणा ने कहा कि पटाखा इकाई लाइसेंसी थी।
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी में भीषण आग (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले में बुधवार को एक पटाखा उत्पादन इकाई में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हुई और दो लोग घायल हुए। पुलिस ने इस घटना के पीछे मानवीय चूक को वजन माना है। जिले के एसपी राहुल मीणा ने कहा कि पटाखा इकाई लाइसेंसी थी। फिलहाल छह लोगों के शव मिले हैं। वहीं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया दुख
हादसे पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने कहा, आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में हुई दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि अत्यंत दुखद है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर पोस्ट में इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "कोनासीमा जिले के रायवरम में बाना सांचा निर्माण केंद्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया है। इस दुखद दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने से अपार दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है। मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में भाग लेने का निर्देश दिया है। मैंने सलाह दी है कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान की जाए। हम प्रभावित परिवारों के साथ हैं।"
विज्ञापन


दूसरी तरफ आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआरसीपी अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कोनासीमा में हुई दुखद घटना पर शोक जताया। उन्होंने सरकार से घायलों के लिए उदार सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार से अस्पतालों में इलाज करा रहे घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा प्रदान करने और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने की भी अपील की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें