जांच के दौरान पता चला कि यात्री तिरुपति से कलकत्ता लौट रहा था और वह पुरी एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। हालांकि, ट्रेन के रद्द होने की वजह से वह डिब्बे से उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी और वह फिसल गया।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो कांस्टेबल ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान बचाई। गोल्डन जुबली एक्सप्रेस से उतरते समय यात्री फिसल गया और उसका एक पैर ट्रेन और प्लैटफॉर्म के बीच फंस गया था।
विज्ञापन
इस घटना पर पुलिस अधिकारी ने कहा- 'आरपीएफ के दो कांस्टेबल ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के खोदंबरी नंदीग्राम से तिरुपति जाने वाली गोल्डन जुबली एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की जान बचाई। यात्री की पहचान 44 वर्षीय स्वप्न कुमार रे के तौर पर की गई है।'
हादसे के समय आरपीएफ कांस्टेबल लोकनाथम और सम्पूर्ण प्लैटफॉर्म में सुरक्षा अभियान चला रहे थे। जैसे ही उन्होंने स्वप्न कुमार रे देखा उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे और उन्हें सुरक्षित प्लैटफॉर्म से दूर ले गए।
विज्ञापन
जांच के दौरान पता चला कि यात्री तिरुपति से कलकत्ता लौट रहा था, जिसके लिए वह पुरी एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। हालांकि, ट्रेन के रद्द होने की वजह से वह डिब्बे से उतरने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी ट्रेन चलने लगी और वह फिसल गया।
इस हादसे के बाद स्वप्न कुमार रे ने आरपीएफ के कांस्टेबल का धन्यवाद किया। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने भी दोनों कांस्टेबल को यात्री की जान बचाने के लिए बधाई दी।