फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत पांच की मौत

Sat, 29 Nov 2025 11:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरनूल

सार

हादसे में मारे गए लोग कर्नाटक के कोलार के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग कोलार के गांव चिक्काहोसल्ली से मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर जा रहे थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस ने बताया कि हादसा कुरनूल जिले के कोटेकल गांव के पास हुआ। येम्मीगनूर उपखंड पुलिस अधिकारी एन बरघावी के अनुसार, हादसा तड़के 4.30 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 167 पर हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कुरनूल गवर्नमेंट जनरल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कर्नाटक के निवासी थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में CM पद पर विवाद: सिद्धारमैया के घर नाश्ते के लिए पहुंचे शिवकुमार, हाईकमान ने दिए हैं ये निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मारे गए लोग कर्नाटक के कोलार के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। ये लोग कोलार के गांव चिक्काहोसल्ली से मंत्रालयम स्थित राघवेंद्र स्वामी मंदिर जा रहे थे। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें