फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: आवारा जानवरों के अंग निकालने वाला रैकेट सक्रिय, शिवसेना सांसद ने की जांच की मांग

Sat, 29 Nov 2025 10:28 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे

सार

सांसद ने कहा कि, 'कुछ निजी अस्पताल हैं जिनके जरिए कुछ लोग ठाणे आते हैं और आवारा जानवरों को ले जाते हैं। उन्हें पड़ोसी मुंबई के देवनार में पांच से 10 दिनों के लिए रखा जाता है, और फिर उनके अंग गैर-कानूनी तरीके से निकाल लिए जाते हैं।'
विज्ञापन
नरेश म्हस्के - फोटो : फेसबुक/नरेश म्हस्के
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के ठाणे में आवारा जानवरों के अंगो को निकालने वाला रैकेट संचालित हो रहा है। उन्होंने इसकी जांच की मांग की। शुक्रवार को ठाणे नगर निगम के एक कार्यक्रम में म्हास्के ने इस अवैध गतिविधि पर चिंता जाहिर की। 
विज्ञापन


शिवसेना सांसद ने लगाए आरोप
ठाणे सांसद ने दावा किया कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक गैंग शहर में आवारा कुत्तों और बिल्लियों को पकड़ता है, और स्थानीय पालतू जानवरों के सेंटर और डॉक्टरों की मदद से उनके अंग निकाल लेता है। उन्होंने कहा, 'कुछ निजी अस्पताल हैं जिनके जरिए कुछ लोग ठाणे आते हैं और आवारा जानवरों को ले जाते हैं। उन्हें पड़ोसी मुंबई के देवनार में पांच से 10 दिनों के लिए रखा जाता है, और फिर उनके अंग गैर-कानूनी तरीके से निकाल लिए जाते हैं।' उन्होंने स्वास्थ्य और वेटेरिनरी विभाग को इस घटना के बारे में अलर्ट किया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इस रैकेट की जांच करने और शहर में आवारा जानवरों की सुरक्षा पक्का करने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR AQI: दिल्ली में 'जानलेवा' स्मॉग का कहर जारी, एक्यूआई 400 के करीब; जानें पूरे एनसीआर का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना सांसद ने ये भी कहा कि उन्होंने नगर निगम को निर्देशित किया है अतिरिक्त कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ को नियुक्त कर जानवरों की नसबंदी और वैक्सीनेशन के काम को पूरा किया जाए। म्हस्के ने ये भी कहा कि पालतू जानवरों और बिल्लियों के पंजीकरण के लिए सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया है, जिससे जानवरों की सेहत, वैक्सीनेशन आदि का डिजिटल डाटा रखना आसान होगा। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें