फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: पूर्व मंत्री अय्यना बेटे संग गिरफ्तार, TDP ने बंद का किया आह्वान

Thu, 03 Nov 2022 10:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

सिंचाई विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद सीआईडी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों नेताओं ने रावणपल्ली नहर पर कब्जा कर लिया और घर का निर्माण किया था।
विज्ञापन
TDP नेता अय्याना पत्रुडू गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री व तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के वरिष्ठ नेता अय्याना पत्रुडू व उनके बेटे राजेश को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी में दोनों पर अपने आवास में एक दीवार के निर्माण मामले में उच्च न्यायालय में जाली दस्तावेज लगाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद उन्हें एलुरु जिले ले जाया गया है।

विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, सिंचाई विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद सीआईडी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि दोनों नेताओं ने रावणपल्ली नहर पर कब्जा कर लिया और घर का निर्माण किया था। वहीं, अय्यना की पत्नी ने बिना पूर्व सूचना के दोनों की गिरफ्तारी पर सरकार की आलोचना की है।

टीडीपी ने किया बंद का आह्वान 
वहीं दोनों की गिरफ्तारी के बाद तेलुगु देशम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नरसीपट्टनम बंद का आह्वान किया है। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्विटर पर अय्याना की गिरफ्तारी का वीडियो साझा करते हुए गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा, यह गिरफ्तारी पिछड़े वर्ग के नेताओं की आवाज को दबाने का प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें