फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: कौशल विकास घोटाले में चंद्रबाबू नायडू को नहीं मिली राहत, 1 नवंबर तक बढ़ी रिमांड

Thu, 19 Oct 2023 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती

सार

चंद्रबाबू नायडू के 'भविष्यथुकु गारंटी' अभियान भी पूर्व सीएम के बेटे नारा लोकेश के नेतृत्व में फिर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत चंद्रबाबू नायडू ने की थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद यह अभियान थम गया था। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Getty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशल विकास घोटाले में आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू को राहत नहीं मिली है। विजयवाड़ा की एसीबी अदालत ने चंद्रबाबू नायडू की रिमांड 1 नवंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास घोटाले में अंतरिम जमानत देने के फैसले को सुरक्षित रख लिया। 
विज्ञापन


चंद्रबाबू नायडू की पत्नी निकालेंगी यात्रा
वहीं जेल में बंद पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की पत्नी भुवनेश्वरी अपने पति के लिए समर्थन जुटाने के लिए 'निजाम गेलावली' (सच्चाई की जीत होगी) यात्रा निकालेंगी। इस दौरान वह उन परिवारों से भी मिलेंगी, जिनके परिजनों की मौत कथित तौर पर चंद्रबाबू नायडू के जेल जाने की खबर सुनने के बाद लगे सदमे से हुई थी। इस यात्रा में भुवनेश्वरी हफ्ते में कम से कम दो से तीन जगहों का दौरा करेंगी। साथ ही चंद्रबाबू नायडू के 'भविष्यथुकु गारंटी' अभियान भी पूर्व सीएम के बेटे नारा लोकेश के नेतृत्व में फिर से शुरू किया जाएगा। बता दें कि इस अभियान की शुरुआत चंद्रबाबू नायडू ने की थी लेकिन उनकी गिरफ्तारी के बाद यह अभियान थम गया था। 

बीती 9 सितंबर से जेल में बंद है चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी टीडी जल्द ही एक बैठक आयोजित करेगी, जिसमें पार्टी की भविष्य की योजना और कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। कौशल विकास घोटाले में एन चंद्रबाबू नायडू फिलहाल राजा महेंद्रवर्मन सेंट्रल जेल में बंद हैं। आरोप है कि चंद्रबाबू नायडू ने सीएम रहते हुए कौशल विकास योजना के धांधली की, जिससे राज्य के खजाने को 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। चंद्रबाबू नायडू को बीती 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह जेल में ही बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें