फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम की बस पर पथराव, जगन मोहन रेड्डी की आंख के ऊपर आई चोट

Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा

सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी घायल हो गए हैं। विजयवाड़ा में रोड शो के दौरान पथराव के दौरान उन्हें चोट आई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के रोड शो के दौरान पथराव, CM जगन के सिर पर लगी चोट (वीडियो ग्रैब) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गए। विजयवाड़ा में एक चुनावी यात्रा के दौरान उन्हें चोट आई है। जानकारी के मुताबिक, उनकी यात्रा पर कुछ व्यक्तियों ने पथराव किया। घटना उस वक्त हुई, जब जगन मोहन रेड्डी मेमंता सिद्धम बस यात्रा कर रहे थे। वाईएसआरसीपी ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने सीएम की बस पर पथराव किया, जिससे उनकी बाईं आंख के ऊपर चोट लग गई।

चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने बस के अंदर ही किया प्राथमिक उपचार

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में बताया गया कि पत्थर सीएम को तब लगा, जब वह विजयवाड़ा के सिंहनगर में विवेकानंद स्कूल सेंटर में यात्रा दौरान भीड़ का अभिनंदन कर रहे थे। अधिकारियों को संदेह है कि इसे गुलेल से लॉन्च किया गया होग। इसके बाद बस पर सवार लोगों ने सीएम को संभाला और उनकी चोट को रूमाल से ढका। तत्काल मुख्यमंत्री को बस के अंदर ही एक डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार दिया।

21 दिवसीय चुनाव प्रचार बस यात्रा पर हैं मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी
रेड्डी को बस के अंदर इलाज करते वक्त दर्द से कराहते हुए देखा गया। हालांकि, पथराव से घबराए बिना उन्होंने शहर में अपना दौरा फिर से शुरू कर दिया। इस बीच वाईएसआरसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे टीडीपी का हाथ है। रेड्डी कडप्पा जिले के इडुपुलुपाया से श्रीकाकुलम जिले के इच्छापुरम तक 21 दिवसीय चुनाव प्रचार बस यात्रा पर निकले हैं। आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 13 मई को होने हैं। वोटों की गिनती 4 जून को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें