फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रबाबू नायडू बोले: PM मोदी के सिवा कोई नहीं दे सकता था ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, वक्फ कानून पर भी खुलकर बोले

Mon, 09 Jun 2025 05:11 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के सिवा कोई और नेता इतनी सटीकता के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम नहीं दे सकता था। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी की जमकर सराहना की। साथ ही उन्होंने वक्फ संशोधन कानून और एक देश एक चुनाव का भी समर्थन किया। 
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ऑपरेशन सिंदूर के मामले में खुलकर पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कोई और नेता इतनी सटीकता से यह काम नहीं कर सकता था। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर हैं। पीएम मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने में भूमिका निभाई।

विज्ञापन


नाडयू ने कहा, पहलगाम में हुआ आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण था। पतियों को उनकी पत्नियों के सामने मार दिया गया। पीएम मोदी ने इसके जवाब में भारत के सैन्य अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा। ऐसा उन्होंने भारतीय महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करने और पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों से बदला लेने के लिए किया। 20 मिनट के अंदर, हमने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। संघर्ष सही समय पर खत्म हो गया। पीएम मोदी ने समय पर लड़ाई खत्म कर दी। क्या यह हमारी उपलब्धि नहीं है? युद्ध लंबा चलता, तो हमें नुकसान होता।

ये भी पढ़ें: India-China: चीन को भविष्य में भारत से और बेहतर संबंधों की उम्मीद, राजदूत फेइहोंग बोले- सीधी उड़ान भी जल्द...
विज्ञापन


वक्फ संशोधन कानून और एक देश एक चुनाव का भी समर्थन किया
केंद्र में एनडीए सरकार में शामिल टीडीपी के सर्वेसर्वा नायडू ने वक्फ संशोधन कानून और एक देश एक चुनाव का भी समर्थन किया। नायडू ने कहा, वक्फ कानून मुस्लिम समर्थक है। वक्फ संपत्तियां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर वक्फ अधिनियम का ठीक से इस्तेमाल किया जाए, तो यह मुस्लिम समर्थक होगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi: प्रधानमंत्री बोले- देश को आगे बढ़ाने में नारी शक्ति की अहम भूमिका, शिक्षा से व्यवसाय तक मिसाल बन रहीं

जाति और कौशल दोनों की जनगणना हो
नायडू ने जाति जनगणना और कौशल जनगणना, दोनों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, आपको हर नागरिक के लिए जाति जनगणना, कौशल जनगणना और आर्थिक जनगणना एक साथ करनी होगी। डाटा अब बहुत शक्तिशाली है। आप सार्वजनिक नीति के माध्यम से लक्ष्य बना सकते हैं।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें