फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्रप्रदेश: जगन सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, 11 अप्रैल को होगा नए मंत्रिमंडल का गठन

Thu, 07 Apr 2022 04:58 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, अमरावती।

सार

पुनर्गठित मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। कम से कम चार मौजूदा मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद जगन ने घोषणा की थी कि ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे। 
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्रप्रदेश मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने गुरुवार को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। अब मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी अपने मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करेंगे। नई मंत्रिपरिषद का गठन 11 अप्रैल को किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुनर्गठित मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। कम से कम चार मौजूदा मंत्रियों को नए मंत्रिमंडल में मौका मिल सकता है। 30 मई, 2019 को मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद जगन ने घोषणा की थी कि ढाई साल बाद वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे।

वर्तमान मंत्रिमंडल ने आठ जून, 2019 को शपथ ली थी और इन मंत्रियों को आठ दिसंबर, 2021 तक पद पर रहना था। लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी सहित कई कारणों के चलते कैबिनेट पुनर्गठन को टाल दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह उगाडी (दो अप्रैल को पड़ने वाले तेलुगु नव वर्ष दिवस) और नए जिलों के गठन के बाद मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का कार्य करेंगे। राज्य में चार अप्रैल को 13 नए जिलों का गठन किया गया था, अब प्रदेश में जिलों की कुल संख्या 26 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें