फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh Accident: अनंतपुर में आरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मारी; सात की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Sun, 24 Nov 2024 02:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंतपुर जिले के गार्ल्डिन मंडल में एपीआरसीटी बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत और चार घायल हो गए। मृतक और घायल खेतिहर मजदूर हैं, जो काम करने के बाद ऑटो से वापस जा रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के गारल्डिने मंडल में थलागास्पाल्ले के पास एक आंध्र प्रदेश सड़क परिवहन निगम (एपीआरटीसी) और ऑटो की टक्कर हो गई। ऑटो में खेतिहर मजदूर सवार थे। दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनंतपुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुट्टलुरु मंडल के नेलुटला गांव के लगभग 12 खेतिहर मजदूर गार्ल्डिन में काम करने गए थे। वापसी में वह ऑटो से यात्रा कर रहे थे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एपीआरटीसी बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाद में, इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया
जिले के एसपी जगदीश और डीएसपी वेंकटेश्वरुलु ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने एपीआरटीसी बस चालक को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के लिए उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें