फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh Accident: आंध्र प्रदेश में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से 7 की मौत, 19 घायल

Mon, 05 Jun 2023 11:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुंटूर (आंध्र प्रदेश)

सार

गुंटूर के पुलिस अधीक्षक आरिफ हफीज ने बताया कि कम चौड़ी सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में किसी भी टक्कर की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश में गुंटूर जिले के वट्टीचेरुकुरु गांव में सोमवार को एक ट्रैक्टर ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हुए हैं। प्रतिपादु मंडल के कोंडेपाडु गांव से ट्रैक्टर में 25 लोग एक समारोह में भाग लेने के लिए चेबरोलू मंडल के जुपुडी गांव जा रहे थे। इसमें भी अधिकांश महिलाएं थीं।

विज्ञापन


गुंटूर के पुलिस अधीक्षक आरिफ हफीज ने बताया कि कम चौड़ी सड़क पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में किसी भी टक्कर की बात सामने नहीं आई है। गुंटूर दक्षिण उप-विभागीय पुलिस अधिकारी महबूब पाशा ने कहा कि ट्रैक्टर चालक गति तेज कर रहा था। यात्रियों के समझाने पर भी वह नहीं माना, जिससे दुर्घटना हुई। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने आगे कहा कि ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें