आंध्र प्रदेश के अनंतपुरम में एक नाव हादसे में 13 लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के पीड़ित लोगों में से ज्यादातर नजदीकी रिश्तेदार थे और कई एक ही परिवार के थे।
मृतकों मेें 6 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर दुख जताते हुए अनंतपुरम के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फौरन राहत और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना जिले के गुंटकल के निकट येर्रा तिम्माराजू वागु की है जहां गांव में एक समारोह में शामिल होने के बाद 17 लोग सैर के लिए नाव में सवार हुए थे। रिश्तेदारों के अकेले जाने की जिद की वजह से नौका चलाने वाले मछुआरे नाव में नहीं गए थे। स्वास्थ्य मंत्री कामिनेनी श्रीनिवास ने बताया कि लहरों से कम से कम 10 लाशों को निकाल लिया गया है। सभी लाशों को गुंटकल के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
#UPDATE: 13 bodies recovered, 4 rescued & one person still missing after a boat capsized in a stream in Andhra Pradesh's Anantapuramu
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017
#FLASH 8 bodies recovered, search for other 5 still on after a boat capsized in a stream in Andhra Pradesh's Anantapuramu pic.twitter.com/t5FnyHd6nY
— ANI (@ANI_news) April 28, 2017