फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में था रिटायरमेंट, विदेश में तय थी पार्टी, अधिकारी निकला अरबों का मालिक

Tue, 26 Sep 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शहर के म्यूनिसिपल डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


हैरानी की बात ये है कि गिरफ्तारी अधिकारी के रिटायरमेंट से 3 दिन पहले हुई है। गोला वेंकटा रघुरामी रेड्डी, स्टेट टाउन प्लानिंग के डाइरेक्टर हैं, जो कि म्यूनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अंतर्गत काम करता है।

एसीबी के अधिकारियों ने रेड्डी के घर समेत विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, तिरुपति, शिरडी समेत 15 जगहों पर छापेमारी की। रेड्डी बुधवार को रिटायर हो रहे हैं। वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस मौके पर विदेश में पार्टी करने की प्लानिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


यहां तक कि इसके लिए उन्होंने फ्लाइट के टिकट्स भी बुक कर लिए थे। वेंकट का खुद का शिरडी में साईं सूरज कुंज नाम का एक होटल है, इसके अलावा विजयवाड़ा के नजदीक गन्नावरम में 300 एकड़ की जमीन भी है।
विज्ञापन


पढ़ें: आंध्र की राजधानी का डिजायन तैयार करेंगे राजामौली, क्या माहेष्मति जैसा होगा भव्य?

एसीबी के अधिकारियों को रेड्डी के आवास से 50 लाख का कैश भी मिला है। वेंकट की कुल संपत्ति लगभग 500 करोड़ के आस-पास आंकी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें