फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडमान सागर: भारत-जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने किया युद्धाभ्यास, सुरक्षा और सहयोग में बढ़ाने पर जोर

Sat, 14 Feb 2026 12:16 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

13 फरवरी 2026 को भारत, जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अंडमान सागर में त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास किया। इसका उद्देश्य संचालन क्षमता और सहयोग बढ़ाना था। इससे पहले 11 फरवरी को भारतीय नौसेना ने बहु-राष्ट्रीय सीटीएफ 154 की कमान संभाली, जो सीएमएफ के तहत समुद्री सुरक्षा को मजबूत करता है।

विज्ञापन
भारत का त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास - फोटो : एक्स@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 फरवरी 2026 को भारत, जापान और इंडोनेशिया की नौसेनाओं ने अंडमान सागर में एक त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास किया। इस अभ्यास का मकसद तीनों देशों की नौसेनाओं की संयुक्त तैयारी, संचालन क्षमता और सहयोग बढ़ाना था। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास से सुरक्षित, स्थिर और मजबूत समुद्री क्षेत्र बनाए रखने में मदद मिलेगी।

बता दें कि इससे पहले 11 फरवरी को भारतीय नौसेना ने कम्बाइन्ड टास्क फोर्स 154 (सीटीएफ 154) की कमान संभाली। यह एक बहु-राष्ट्रीय प्रशिक्षण टास्क फोर्स है, जो कम्बाइन्ड मेरिटाइम फोर्सेज (सीएमएफ) के तहत काम करता है। कमांड परिवर्तन समारोह बहरीन के मनाामा में हुआ, जिसमें सीएमएफ के कमांडर वीएडीएम कर्ट ए रेनशॉ और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़े:- Pulwama Attack: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, अदम्य साहस को किया याद

भारतीय नौसेना ने सीटीएफ-154 की कमान संभाली
भारतीय नौसेना के कमोडोर मिलिंद मोकाशी, शौर्य चक्र ने सीटीएफ 154 की कमान इटली की नौसेना के पूर्व कमांडर से औपचारिक रूप से संभाली। सीटीएफ 154 का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण है। यह टास्क फोर्स अवैध तस्करी, समुद्री डकैती और असामान्य प्रवासन जैसी आम समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

ये भी पढ़े:- Tharoor: पाकिस्तान की तारीफ वाले वीडियो पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का बयान आया सामने, लोगों से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएफ की अन्य टास्क फोर्स के साथ करता है काम

गौरतलब है कि सीटीएफ 154, सीएमएफ की अन्य टास्क फोर्सेज जैसे सीटीएफ 150 (समुद्री सुरक्षा), सीटीएफ 151 (पाइरेसी रोध), सीटीएफ 152 (अरब सागर में सुरक्षा) और सीटीएफ 153 (लाल सागर में सुरक्षा) के साथ मिलकर कार्य करता है। इस फोर्स के संचालन से भारत की पेशेवर क्षमता, अनुभव और सुरक्षा सहयोग में भरोसा और मजबूत हुआ है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें