फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: स्कूटर सवार को यातायात नियम तोड़ने से रोका, अब बुजुर्ग महिला को किया गया सम्मानित

Sat, 14 Feb 2026 12:07 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

केरल में एरंगिपलम बाईपास के पास एक बुजुर्ग महिला ने यातायात नियम का उल्लंघन करने से बाइक सवार को रोक। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा मिली। अब केरल मोटर वाहन विभाग ने इस 73 वर्षीय महिला को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
स्कूटर सवाल को यातायात नियम तोड़ने से रोका - फोटो : एक्स (@SocialistLeadr)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एरंगिपलम बाईपास के पास यातायात नियम का उल्लंघन करने से रोकती नजर आ रही है। शनिवार को केरल मोटर वाहन विभाग ने इस 73 वर्षीय महिला को सम्मानित किया। प्रभावाती अम्मा ने फुटपाथ पर स्कूटर चला रहे एक स्कूटर चालक के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। उसे सड़क पर वापस लौटने के लिए मजबूर किया। यह दिखाते हुए कि गलत काम के खिलाफ खड़े होने में उम्र कोई बाधा नहीं है। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर व्यापक प्रशंसा मिली। केरल मोटर वाहन विभाग (एमवीडी) से भी सराहना मिली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-IndiGo: इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, टॉयलेट में मिला लेटर, कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षा अलर्ट

एमवीडी के अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें पारंपरिक शॉल भेंट करके सम्मानित किया। घटना को याद करते हुए प्रभावाती ने बताया कि वह एक दुकान पर जा रही थी, जब उसने स्कूटर सवार को फुटपाथ पर अपनी ओर आते देखा। "उसने मुझे रास्ता देने को कहा और मैंने पूछा कि मुझे कहां जाना चाहिए? क्या मुझे सड़क पर चलना चाहिए? मैंने उसे बताया कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए है और सड़क दोपहिया वाहनों के लिए है।" आगे उन्होंने बताया कि "तो, उसने मुझसे पूछा कि क्या मैं उसे कानून पढ़ा रही हूं," 

यह भी पढ़ें-Pulwama Attack: पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने बलिदानी वीर जवानों को दी श्रद्धांजलि, अदम्य साहस को किया याद

इस घटना के बाद, अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में स्कूटर चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें