फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andaman-Nicobar: राजनाथ सिंह पहुंचे पोर्ट ब्लेयर, बोले- गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य-पराक्रम का परिचय दिया

Thu, 05 Jan 2023 07:22 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, पोर्ट ब्लेयर

सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। बाहर कुछ भी बोला जा सकता है लेकिन मैं जानता हूं कि कदम-कदम पर क्या हुआ।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। यहां उन्होंने अंडमान और निकोबार में तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार कमान ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, और हमारे समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2001 में स्थापना के बाद से अंडमान निकोबार कमान ने अपनी परिचालन क्षमता में वृद्धि की है।

विज्ञापन




आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। बाहर कुछ भी बोला जा सकता है लेकिन मैं जानता हूं कि कदम-कदम पर क्या हुआ। मैंने रिपोर्ट प्राप्त की और सैनिकों से बात की कि उन्होंने भारत-चीन गतिरोध में कैसे भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने लगाया बोले सो निहाल का नारा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों और जवानों के साथ "बोले सो निहाल, सत श्री अकाल" और "वाहेगुरु जी दा खालसा, वाहेगुरु जी दी फतेह" के नारे लगाए।
 
सशस्त्र बल बैंड की प्रस्तुति देखते राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पोर्ट ब्लेयर में सशस्त्र बल बैंड की प्रस्तुति देखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें