फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ आतंकी हमला: RSS नेता बोले- कश्मीर में हिंदुओं को खतरा

Tue, 11 Jul 2017 12:25 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार रात आतंकियों ने आतंकी हमले को अंजाम दिया। सुरक्षाबलों के काफिले और अमरनाथ यात्रियों को इस हमले में टारगेट किया गया।
विज्ञापन


हमला तब हुआ जब अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस बालटाल से मीर बाजार की तरफ जा रही थी। इसी दौरान आतंकियों ने यात्रियों से भरी बस को टारेगट किया जिसमें 7 यात्रियों की मौत की बात कही जा रही है।बताया जा रहा है कि आतंकियों ने इससे पहले पुलिस काफिले को भी निशाना बनाया। हमले के बाद तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

आरएसएस के एमजी वैद्या ने कहा कि 'जब कश्मीर में कश्मीरी पंडित नहीं रह सकते तो वहां हिंदुओं का जीवन खतरे में रहना कोई आश्चर्य की बात नहीं।'
  Jab Kashmir valley mein Kashmiri pandit nahi reh sake wahan Hinduon ka jeevan khatre mein rehna, ismein koi ashcharya nahi: MG Vaidya, RSS pic.twitter.com/qeXCF2I7aZ — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि यह हमला मानवता के खिलाफ है, इसकी कड़ी निंदा करता हूं, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। This is an act against humanity, condemn the incident. J&K Government has ordered an inquiry: Venkaiah Naidu,Union Minister #AmarnathYatra pic.twitter.com/ihUW8NNKbd — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
  वहीं कांग्रेस के आर एस सुरजेवाला ने कहा कि 'इस हमले के बाद पता चलता है कि यह मामला सुरक्षा से जुड़ा है। यह सुरक्षा बलों और सरकार के बीच तालमेल की कमी को दर्शाता है। अगर अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया था तो पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।'
  If there were intelligence inputs on 25th June that Amarnath Yatra would be attacked, why no preventive measures were taken?: RS Surjewala pic.twitter.com/m3aqcLjl57 — ANI (@ANI_news) July 11, 2017 This is a matter of serious security lapse on the part of Government and security forces: RS Surjewala,Congress #AmarnathYatra pic.twitter.com/ldgNsQmPgz — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट 'मैं देश के हर नागरिक से अपील करता हूं कृप्या भारी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर आएं ताकि उन तत्वों को हराया जा सके जो हमारे देश को नष्ट करना चाहते हैं।'
  I appeal to everyone in my nation please come in large nos. so that you can defeat these elements who want to destroy our nation: F Abdullah — ANI (@ANI_news) July 11, 2017
विज्ञापन



 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें