फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों इस्तीफा देना चाहते थे केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो

Wed, 04 Apr 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा के बाद उन्होंने इस्तीफा देकर राजनीति से संन्यास लेने की पेशकश की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था। 

विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा था। केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में प्रेरणा एवं समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पीएम ने उन्हें प्रेरणा दी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम 24/7/365 दिन देश के लिए काम करते हैं। 
 


बता दें कि पिछले हफ्ते पुलिस ने बाबुल सुप्रियो को आसनसोल जाने से रोक दिया था। उस दौरान पुलिस के साथ उनकी कहासुनी भी हुई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

इसके अलावा बाबुल सुप्रियो ने सोमवार को ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भी जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी किसी भी तरह सत्ता में बने रहना चाहती है और तृणमूल कांग्रेस बिल्कुल नहीं चाहती कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष रहे। उन्होंने कहा कि मैं पहले दिल्ली और मुंबई में बहुत अच्छा जीवन बिता रहा था लेकिन राजनीति में आने के बाद मुझे घृणा की राजनीति और मनावता की जगह अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक का सामना करना पड़ा। 

इसके साथ ही उन्होंने यह बात भी कहा था कि ममता बनर्जी के सत्ता में आने से पहले हिंदू मुस्लिम मिलजुलकर रहते थे लेकिन दीदी के आने के बाद ऐसा नहीं रहा। उन्होंने कहा मैंने आसनसोल हिंसा के बाद पीएम मोदी से मुलाकात की और इस्तिफा देने की बात कही लेकिन उन्होंने मुझे प्रेरित किया कि मैं मुकाबला करूं, भागूं नहीं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें