फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद महिंद्रा ने दिव्यांग बच्चे का वीडियो किया साझा, बोले -इसे देखकर आंसू रोक नहीं पाया

Sat, 21 Sep 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा(फाइल फोटो)
विज्ञापन
महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहते हैं। देश के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो साझा किया है जिसे देखकर किसी के भी आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने ट्विटर पर एक दिव्यांग बच्चे का वीडियो शेयर किया है जो कि बहुत ही मार्मिक है।
विज्ञापन




उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है 'हाल ही में मैं मेरे पोते को देखा था उसके बाद जब मैंने इस व्हाट्सएप पोस्ट को देखा तो मैं आँसू रोक नहीं पाया। जीवन में जो भी खामियां और चुनौतियां हैं वह एक उपहार है और इसका अधिकतम लाभ उठाना हम पर निर्भर है। इस तरह की छवियां मुझमें आशावाद को बनाए रखने में मदद करती हैं।'


बता दें कि आनंद महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें एक दिव्यांग बच्चा नजर आ रहा है। उसके दोनों हाथ नहीं हैं। वह अपने पैर की उंगलियों में चम्मच दबाए हुए है और उसकी मदद से खाना खाने की कोशिश कर रहा है। पहली बार में जब वह खाना नहीं खा पाता है तो दूसरी बार फिर कोशिश करता है और पैरों की उंगलियों की मदद से चम्मच को सही तरीके से पकड़कर खा पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें