उड़ीसा में एक व्यक्ति की 14 बीवियां
- फोटो : Amar Ujala
ओडिशा में वेलंटाइन डे पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने 14 शादियां कर लीं और उसकी बीवियों को एक-दूसरे के बारे में पता ही नहीं चला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, तब मामले का खुलासा हुआ।
ओडिशा के केंद्रापारा जिले में रहने वाले रमेश चंद्र स्वैन ने धोखे की एक अजीब कहानी लिख दी। 66 साल केइ इस शख्स को शादी करने का शौक है। खुद को डॉक्टर बताने वाला यह जालसाज शादी के लिए पढ़ी-लिखी महिलाओं को फंसाता था। कॉलेज टीचर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी से लेकर दिल्ली हाईकोर्ट की एक वकील भी उसके धोखे का शिकार बन गई।
विदेश से लेकर कई राज्यों तक उसकी पत्नियां
पुलिस के अनुसार स्वैन खुद को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अंदर कार्यरत डॉक्टर बताता था। इस धोखेबाज की दिल्ली और ओडिशा में तीन-तीन पत्नियां, मध्य प्रदेश, पंजाब और असम में दो-दो और झारखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक पत्नी है। यह सभी से लाखों रुपये की ठगी कर चुका है। रमेश ने 1938 में पहली शादी दिल्ली की एक शिक्षिका से की थी। खुद को डॉक्टर बताने वाले इस जालसाज शख्स की पहली पत्नी डॉक्टर है, जो अपने बच्चों के साथ विदेश में रहती है। दूसरी पत्नी भी मेडिकल की प्रैक्टिस कर रही है और वो उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।
नाम बदलकर की सभी से शादी
भुवनेश्वर डीएसपी ने बताया कि आरोपी की 14 पत्नियों में से 9 का पता चल चुका है। वहीं पुलिस ने आशंका जताई कि धोखा खा चुकी महिलाएं समाज के डर से सामने नहीं आ रही हैं। आरोपी ने नाम बदल-बदलकर सभी से शादियां की हैं। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत की मांग करेगी, जिससे उसकी शादी कर धोखाधड़ी करने के अन्य मामले भी सामने आ सके।