फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में सरकारी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Mon, 28 Sep 2020 11:04 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
विज्ञापन
महाराष्ट्र के कोल्हापुर सरकारी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईसीयू में भर्ती सभी 15 मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया और आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन



अस्पताल के डीन डॉ. चंद्रकांत महासे ने बताया कि कोल्हापुर के छत्रपति प्रमिला राजे सामान्य अस्पताल के ‘आईसीयू सेक्शन’ में सोमवार सुबह शॉट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई। उन्होंने कहा कि सभी 15 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया और हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि दमकल विभाग और अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें