फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: रायगढ़ में फार्मा फैक्ट्री में भीषण धमाका, मरने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या, अब तक आठ शव मिले

Sat, 04 Nov 2023 07:03 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम सबसे बाद में वहां पहुंची और बचाव अभियान अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय कंपनी में मौजूद 11 लोगों का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
महाड एमआईडीसी में ब्लू जेट हेल्थकेयर में भीषण धमाका - फोटो : .
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के महाड एमआईडीसी में एक दवा निर्माता कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ। पहले बताया जा रहा था कि हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी में एक दिन पहले आग लगने के बाद शनिवार दोपहर तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तीन लापता लोगों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले के एमआईडीसी महाड में ब्लू जेट हेल्थकेयर में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी।
 

शुक्रवार को ब्लू जेट हेल्थकेयर में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में अबतक छह लोगों के मरने की जानकारी सामने आई है। इन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ की टीम सबसे अंत में वहां पहुंची। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय कंपनी में मौजूद 11 लोगों का कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें