मणिपुर के उखरूल में शुक्रवार सुबह 5.56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की पुष्टि की है। भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप उखरूल के ईएसई से 57 किलोमीटर दूर महसूस किए गए।
मेघालय के तुरा में भी भूकंप के झटके
पूर्वोत्तर राज्य मेघालय में भी शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी जानकारी दी। भूकंप का केंद्र मेघालय के उत्तर क्षेत्र तुरा में स्थित था।