मणिपुर में आज शाम सात बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। मोइरंग से 43 किलोमीटर दक्षिण इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी। किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और उत्तर भारत के तमाम हिस्सो में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। पिछले हफ्ते यानी चार अगस्त को मणिपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के ये झटके सुबह 5.52 बजे महसूस किए गए थे।
कोरोना संकट के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों में कई बार भूंकप आ चुके हैं, जिसमें पिछले महीने गुजरात के कच्छ में भी भूकंप आया था। वहीं, हाल ही में दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।