फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.0 रही तीव्रता

Thu, 18 Jun 2020 10:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आईजोल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्यों में बृहस्पतिवार शाम मध्यम तीव्रता वाले भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता पांच थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्षेत्रीय भूगर्भ गतिविधि अध्ययन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का यह झटका रात साढ़े सात बजे 80 किलोमीटर की गहराई में महसूस किया गया।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि भूकंप शिलांग के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के सभी बड़े शहरों में महसूस किया गया।राज्य पुलिस ने बताया कि मेघालय में इस भूकंप के कारण फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है।

वहीं, मिजोरम के चंफाई में गुरुवार की शाम भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप शाम 7.29 बजे आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। अभी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र चंफाई से दक्षिण-पूर्व की ओर 98 किलोमीटर दूर रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें