पुणे में भारतीय सेना के एक जवान ने खुदकुशी कर ली है। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें सिपाही ने आत्महत्या की वजह का खुलासा किया है।
सिपाही नीरज कुमार राजस्थान का रहने वाला था और पुणे में उसकी पोस्टिंग थी। घटना वाले दिन नीरज पुणे के ही स्वामीनारायण सेवा आश्रम के गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था।
सोमवार सुबह जब उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो गेस्ट हाउस के मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। नीरज ने अपने सुसाइड नोट में सीनियर्स की प्रताड़ना को आत्महत्या की सबसे बड़ी वजह बताया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नीरज के फोन कॉल्स का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।