एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास पर विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। बैठक में कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, माकपा नेता सीताराम येचुरी, शिवसेना नेता संजय राउत और अन्य मौजूद हैं। इस दौरान संसद के लिए रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मानसून सत्र के दौरान चर्चा के लिए 16 मुद्दों को सूचीबद्ध किया, जिसमें अग्निपथ योजना, महंगाई और मुद्रास्फीति, ECI, CBI, CVC जैसे संगठनों की विश्वसनीयता में गिरावट, विपक्षी नेताओं के खिलाफ अलोकतांत्रिक कार्रवाई शामिल हैं।
विज्ञापन
असंसदीय शब्दों की सूची सांकेतिक क्रियान्वयन अहम : शशि थरूर
असंसदीय शब्दों को लेकर उत्पन्न विवाद के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि वह इसे निर्णायक के बजाय सांकेतिक मानते हैं। उन्होंने कहा कि वह सदन में सामान्य ढंग से अपनी बात रखेंगे और देखेंगे कि क्या सार्थक आलोचना को दबाने के लिए सख्ती से इन शब्दावली को लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह क्रियान्वयन का मुद्दा अहम है, सूची नहीं।
कांग्रेस ने कामत पर की कार्रवाई
कांग्रेस ने गोवा के पूर्व सीएम और एलओपी दिगंबर कामत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्य समिति में स्थाई आमंत्रित के रूप में उनके वर्तमान पद से हटा दिया। दरअसल, कामत पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे थे।