फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता एएन-32: रघुवीर और विमान के अन्य लोग कहीं फंसे हैं, लेकिन सुरक्षित होंगे

Mon, 01 Aug 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
विज्ञापन
लापता व‌िमान एन 32
विज्ञापन
वायुसेना के लापता एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान में सवार भाटपाररानी के सुरजीपुर गांव के रहने वाले रघुवीर वर्मा के परिवार वालों का दावा है कि रघुवीर के मोबाइल नंबर पर शनिवार की सुबह नौ बजे दो बार घंटी बजी और इसके बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके चार दिन पहले भी घंटी बजने की बात परिवार वाले बता रहे हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों को इसके बाद उम्मीद जगी है कि रघुवीर और विमान के अन्य लोग कहीं फंसे हैं, लेकिन सुरक्षित होंगे। बता दें कि रघुवीर राजस्थान के जोधपुर में वायुसेना में तैनात हैं। 22 जुलाई को चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जा रहा वायुसेना का ट्रांसपोर्ट विमान बंगाल की खाड़ी के ऊपर से लापता हो गया।

प्रधानमंत्री से पहल करने का अनुरोध

- फोटो : indian express
इस विमान की तलाश में वायुसेना, नौसेना और तटरक्षक बलों की ओर से बड़े पैमाने पर बचाव आपरेशन शुरू किया गया जो अभी भी जारी है। इस विमान में सुरजीपुर निवासी 22 साल का रघुवीर वर्मा भी सवार था।

छुट्टी बिताने जा रहा था रघुवीर

Demo Pic (फाइल) - फोटो : ‌file photo
रघुवीर वायुसेना में तीन वर्ष पूर्व भर्ती हुआ। वह अभी अविवाहित है। इस समय उसकी तैनाती जोधपुर में है। उसके पिता लखीचंद वर्मा अंडमान निकोबार पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह माता पिता के पास अंडमान निकोबार में छुट्टी बिताने के लिए जा रहा था।
 

सर्च अभियान जारी है।

File Photo - फोटो : Ministry of Defence
विमान ने चेन्नई के तंबारम से पोर्ट ब्लेयर के लिये सुबह उड़ान भरी थी और कुछ ही देर बाद लापता हो गई। गांव में मौजूद रघुवीर वर्मा के चाचा श्यामाशंकर ने बताया कि विमान में चढ़ने के पहले उसने अपने पिता से अंतिम बार बात की थी। उसके बाद कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन

सरकार ने अमेरिका से मांगी मदद

फाइल फोटोः अमेरिका नौसेना का सुपर कैरियर - फोटो : Amar Ujala
शनिवार की सुबह नौ बजे रघुवीर के मोबाइल पर दो बार घंटी गई। इसके बाद स्विच ऑफ आने लगा। 26 जुलाई को भतीजे रनवीर ने भी दो कॉल किया था। उस दिन भी दो बार घंटी बजी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से इसमें पहल करने का अनुरोध किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें