फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमूल ने पेश किया ऊंटनी का दूध, गुजरात के चुनिंदा शहरों में उपलब्ध

Tue, 22 Jan 2019 09:09 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CAMEL MILK - फोटो : SELF
विज्ञापन

प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने पहली बार गुजरात के बाजारों- गांधीनगर, अहमदाबाद और कच्छ में ऊंटनी के दूध को बाजार में उतारा है। इस प्रमुख डेयरी कंपनी ने कहा कि इस दूध को कच्छ क्षेत्र से प्राप्त किया गया है, ऊंट का दूध 50 रुपये की कीमत पर 500 मिलीलीटर की पीईटी बोतलों में उपलब्ध होगा, और इसे ठंडा रखने की आवश्यकता है क्योंकि यह दूध तीन दिन तक की सेवनयोग्य रह पाता है।

विज्ञापन


अमूल ने इससे पहले ऊंटनी के दूध की चॉकलेट पेश की थी जिसे ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

कंपनी ने कहा कि ऊंटनी के दूध को पचाना आसान है तथा इसके कई लाभ होने के साथ साथ यह काफी स्वस्थप्रद है, जैसे इसमें इंसुलिन जैसे प्रोटीन अधिक मात्रा है जिससे यह मधुमेह के व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है।

ऊंटनी का दूध बेहद फायदेमंद

ऊंटनी का दूध बेहद फायदेमंद होता है। कई बीमारियों में भी यह रामबाण का काम करता है। डायबिटीज और दिमागी रूप से कमजोर बच्चों के लिए यह बेहद फायदेमंद है। इसके 1 लीटर दूध में 52 यूनिट इंसुलिन पाया जाता है। ऊंटनी का दूध पीने वालों की सेहत ज्यादा अच्छी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें