फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी के लिए ट्विटर पर ट्रोल हुईं अमृता फडणवीस, अब मांगी माफी

Mon, 22 Oct 2018 03:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अमृता फडणवीस - फोटो : Facebook
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में वह क्रूज की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वजह से ट्वीटर पर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे थे। जिसकी वजह से सोमवार को उन्होंने माफी मांगी। हालांकि उन्होंने कहा कि जिस स्थान से उन्होंने सेल्फी ली वह सुरक्षित जगह थी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अपनी जान को खतरे में डालते हुए सेल्फी लेने के वजह से आलोचना कर रहे थे। वह 20 अक्तूबर को देश में बने पहले डोमेस्टिक क्रूज ‘आंग्रीया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने एक मराठी न्यूज चैनल से कहा, 'जिस स्थल से मैंने सेल्फी क्लिक की वह खतरनाक नहीं थी क्योंकि वहां से दो स्टेप नीचे खतरा था।' 

अमृता फडणवीस ने कहा, 'यदि किसी को लगता है कि मैंने कोई गलती की है तो मैं उसके लिए माफी मांगती हूं। मैं युवाओं को बताना चाहती हूं कि उन्हें सेल्फी लेने के लिए ज्यादा खतरा मोल नहीं लेना चाहिए। बता दें कि घटना के वायरल वीडियो में सुरक्षाकर्मी अमृता फडणवीस को समझाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियों में अमृता के पीछे पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे है जो उन्हें ऐसा नहीं करने से मना कर रहे हैं।' अधिकारी अमृता के पास जाकर बताते हैं कि यहां खतरा है। वह उनसे वहां से उठने की गुजारिश करते हुए भी नजर आते हैं, लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नजर नहीं आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें