फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली ने उच्चतम न्यायालय को बताया, नौ संपत्तियां सील की गईं

Thu, 11 Oct 2018 01:54 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
Amrapali group
विज्ञापन

आम्रपाली समूह ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसकी नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बिहार के राजगीर तथा बक्सर स्थित नौ संपत्तियों को शीर्ष अदालत के आदेशानुसार सील कर दिया गया है।

विज्ञापन



न्यायमूर्ति यू. यू. ललित और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने आम्रपाली समूह से कहा है कि वह आज दोपहर दो बजे तक अपनी संपत्तियों को सील किए जाने के संबंध में एक शपथ पत्र दायर करे।



पीठ ने जिन दस्तावेजों की ऑडिट होनी है उसके संबंध में दो फॉरेंसिक ऑडिटरों रवि भाटिया और पवन कुमार अग्रवाल की संतुष्टि जानने के लिये उनसे दोपहर दो बजे न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने को कहा है। पीठ आज दोपहर दो बजे मामले पर सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें