फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा पेपर लीक मामले पर अमिताभ बच्चन ने दी सफाई

Tue, 05 Apr 2016 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सभी तस्वीरेंः अमिताभ के ब्लॉग और ट्विटर से
विज्ञापन
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पानामा पेपर लीक मामले में नाम आने और काला धन छिपाने को लेकर हो रही चर्चाओं पर सफाई दे दी है। उनका कहना है कि पूरे मामले में उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। अमिताभ ने कहा, 'पानामा पेपर जिन कंपनियों का डायरेक्टर मुझे बताया जा रहा है, मेरा कभी उनसे कोई वास्ता नहीं रहा है।'
विज्ञापन


@SrBachchan FULL statement by @SrBachchan on #PanamaLeaks disclosures he says he has done nothing wrong!! pic.twitter.com/CtEfTlonFk— Amitabh Bachchan FC (@Thekkapoor) April 5, 2016

  Don't know any of companies referred to by media and I have never been a director of any of those companies: Amitabh Bachchan #panamapapers — ANI (@ANI_news) April 5, 2016
विज्ञापन

अमिताभ के मुताबिक वह कभी ऐसी कंपनियों के डायरेक्टर नहीं रहे। उनका कहना है कि बहुत संभव है कि उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब कभी उन्होंने विदेश में पैसे भेजे, लगाए या निवेश किए उसको पूरे कायदे-कानून के साथ भारतीय कर चुकाने के बाद किया।
  It is possible that my name has been misused.I've paid all my taxes including on monies spent by me overseas: Amitabh Bachchan #panamapapers — ANI (@ANI_news) April 5, 2016
मंगलवार को लीक हुए पनामा पेपर में उनका और उनकी बहू ऐश्वार्या राय का नाम आने के बाद से उनका पक्ष जानने की कोशिश की जा रही थी। आखिरकार बुधवार शाम उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि वे किसी कंपनी के डायरेक्टर नहीं हैं।
  Monies that I've remitted overseas have been in compliance with law, including remittances through LRS, after paying Indian taxes:A Bachchan — ANI (@ANI_news) April 5, 2016
विज्ञापन

किन-किन कंपनियों में अमिताभ के पैसे लगने की चर्चा है

पनामा पेपर्स - फोटो : ICIJ की वेबसाइट से
उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को काला धन छिपाने के लिए मशहूर मुल्क पनामा की कंपनी मोजाक फोंसेका (Mossack Fonseca) के दस्तावेजों में तकरीबन 500 भारतीयों का नाम सामने आया था। जिसके मुताबिक बॉलीवुड के मशहूर सितारे अमिताभ बच्चन, उनकी बहू ऐश्वर्या रॉय बच्चन समेत 500 भारतीयों ने मोजाक फोंसेका का इस्तेमाल कर दुनिया भर में फर्जी कंपनियां बनाई और काला धन छिपाया।

समाचार पत्र ने दावा किया ‌कि ऐश्वर्या रॉय ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड की एक फर्म में शेयर होल्डर थीं, जबकि अमिताभ बच्चन बहामास की चार शिपिंग कंपनियों के डायरेक्टर थे।

हालांकि, अंग्रेजी अखबार दि इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि 1995 में अमिताभ बच्‍चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ABCL) के लॉन्‍च से दो साल पहले सुपर स्‍टार अमिताभ बच्‍चन को चार शिपिंग कंपनियों में डायरेक्‍टर बनाया गया था। 

 मोजाक फोंसेका (Mossack Fonseca) के दस्तावजों के मुताबिक, ये चारों कंपनियां काला धन छुपाने के लिए मशहूर देशों यानी टेक्स हैवन में पंजीकृत की गईं। इन कंपनियों के नाम सी बल्‍क शिपिंग कंपनी लिमिटेड, लेडी शिपिंग लिमिटेड, ट्रेजर शिपिंग लिमिटेड और ट्रैंप शिपिंग लिमिटेड ‌थे। पहली कंपनी ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पंजीकृत थी, जबकि शेष बहामास में थीं। 

इन कंपनियों का टर्न ओवर 5, 000 से 50,000 डॉलर दिखाया गया, इंडियन एक्सप्रेस का दावा है कि जिन जहाजों से कंपनियां व्यापार करती थीं, वे करोड़ों डॉलर के थे। अमिताभ इन कंपनियों के प्रबंध निदेशक थे। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, जांच में पाए गए तथ्यों पर अमिताभ ने अब तक अपना पक्ष नहीं रखा है। अमिताभ की बहू एश्‍वर्या रॉय और उनके परिवार के सदस्य तीन साल तक ऐसी कंपनी से जुडे़ रहे, जो कि ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड में पंजीकृत थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें