फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कांग्रेस को किया फॉलो, पार्टी ने कहा धन्यवाद

Sat, 10 Feb 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। अमिताभ बच्चन के फॉलो करने के बाद कांग्रेस भी उत्साहित नजर आई। बिग बी के फॉलो करने के बाद कांग्रेस ने आभार जताया, साथ ही अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म '102 नॉट आउट' के लिए भी बधाइयां दीं। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, अमिताभ बच्चन जी कांग्रेस को फॉलो करने के लिए धन्यवाद, आपको '102 नॉट आउट' फिल्म के लिए शुभकामनाएं। कांग्रेस ने लिखा कि एक और कारण हैं जिसे सेलिब्रेट करने की जरूरत है। आज हमारे 4 मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स हो गए हैं। 
 

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म '102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर 27 साल बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर पकड़ मजबूत की है। जून 2016 में कांग्रेस एक मिलियन फॉलोअर्स होने की जानकारी दी थी। फरवरी 2018 में उनके चार मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें