फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन फैमिली के बारे में अमर सिंह के चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 24 Jan 2017 07:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कभी अमिताभ बच्चन के बेहद करीबी रहे नेता अमर सिंह ने बच्चन परिवार के बारे में एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा किया है। एबीपी न्यूज को दिए अपने साक्षात्कार में अमर सिंह ने कहा, 'अमिताभ बच्चन के साथ मेरी मुलाकात से पहले ही वो और जया बच्चन अलग-अलग जनक और प्रतीक्षा बंगले में रहते थे। देश की हर समस्या के लिए लोग मुझे दोष देते हैं, लेकिन मैं जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अनबन के लिए जिम्मेदार नहीं हूं।'
विज्ञापन


हाल ही में समाजवादी पार्टी के भीतर पैदा हुए कलह के लिए भी जिम्मेदार ठहराए जाने पर अमर सिंह ने कहा कि मीडिया हमेशा हर अनबन और झगड़े के लिए मुझे जिम्मेदार ठहराता है। चाहे वो समाजवादी पार्टी का मामला हो, अंबानी का या बच्चन परिवार का। 

हालांकि हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन को अपनी सास जया बच्चन के साथ एक अवॉर्ड शो में साथ-साथ देखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी सासू मां के कंधे पर सिर रख आराम कर रही थी, ऐसे जैसे वो उनकी असली मां हो। यही नहीं ऐश्वर्या और अमिताभ बच्चन की बहुत सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तैरती रहती हैं और इस दौरान ऐश्वर्या अपने ससुर के साथ बहुत खुश नजर आती हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

'अमर सिंह जो कहना चाहते हैं, उसका हक हैं उन्हें'

फाइल फोटो
अमर सिंह ने इससे पहले यह भी कहा था कि यह अमिताभ बच्चन का ही निर्णय था कि उन्हें दोस्तों के साथ नहीं रहना है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जया बच्चन के स्वभाव और आदतों के चलते अमिताभ बच्चन ने उन्हें जया बच्चन को अपनी पार्टी में स्वीकार करने को चेताया था। 

खबरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कहा था कि एक दोस्त होने के नाते अमर सिंह जो कहना चाहते हैं उन्हें उसका पूरा हक है। 

बच्चन परिवार हमेशा अपने निजी जीवन को व्यक्तिगत रखते हैं। हालांकि अमर सिंह इस बार कुछ ज्यादा ही आगे निकल गए हैं, देखना होगा कि बच्चन परिवार इस पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें