कांग्रेस के किले अमेठी को भारतीय जनता पार्टी भेदना चाहती है। 2017 के विधानसभा चुनावों के परिणामों ने पार्टी के अमेठी पर कब्जा जमाने के सपने को और करीब ला दिया। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में भले ही बीजेपी प्रत्याशियों को राहुल गांधी के खिलाफ यहां से हार का सामना करना पड़ा।
लेकिन 2014 में स्मृति ईरानी ने यहां से चुनाव लड़कर हार के अंतर को कम किया है। यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अमेठी और रायबरेली की 10 में से 6 विधानसभा सीटें जीतकर कांग्रेस को हाशिए पर ले जाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है।
अब पार्टी इलाके से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की तैयारी कर रही है। यही वजह है कि अमित शाह, स्मति ईरानी और योगी आदित्यनाथ समेत कई अन्य नेता अमेठी पहुंचे हैं। पार्टी के नेताओं की ये हाईप्रोफाइल विजिट राहुल गांधी के अमेठी दौरे के तीन दिन बाद की है।