फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्य समिति की चार अगस्त को बैठक, राफेल और एनआरसी पर चर्चा की संभावना

Thu, 02 Aug 2018 08:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CWC Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी चार अगस्त को पार्टी की कार्य समिति :सीडब्ल्यूसी: की बैठक बुलाई है। इसमें राफेल विमान सौदे, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) समेत कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और आगे की रणनीति तय किये जाने की संभावना है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में राफेल के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने और एनआरसी को लेकर नयी रणनीति पर विचार किया जा सकता है। दरअसल, कांग्रेस एनआरसी के मुद्दे को बहुत तूल देने के पक्ष में नहीं दिखती है और वह सिर्फ इतना कह रही है कि इसमें प्रक्रियागत खामियां हैं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के रणनीतिकारों की कोशिश है कि इस मुद्दे पर ऐसा कोई मौका नहीं दिया जाए जिससे भाजपा, कांग्रेस पर हमला कर सके और ध्रुवीकरण को ताकत मिल सके। कांग्रेस राफेल के मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर बने रहना चाहती है। इस संदर्भ में राहुल गांधी और पार्टी सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें