भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज गोवा में हैं। उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। शाह ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी गैर-कांग्रेस पार्टी को रांष्ट्र की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह मौका मिला और नरेंद्र मोदी सरकार ने उस अवसर को प्राप्त किया। अमित शाह गोवा में बूथ कर्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने इस दौरान कहा कि आजादी के दशकों बाद भी 18 हजार से ज्यादा गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी। देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का काम मोदी सरकार ने किया है। 2014 के बाद से देश में जितने भी चुनाव हुए हैं, उन सभी में भाजपा को जीत मिली है। और इसका मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी की सशक्त बूथ संरचना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें एक चाय बेचने वाला व्यक्ति भी भारत जैसे महान लोकतंत्र का प्रधानमंत्री बन सकता है।