फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोहर परिकर बने रहेंगे गोवा के सीएम, जल्द प्रदेश कैबिनेट में होगा फेरबदल : शाह

Sun, 23 Sep 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोहर परिकर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गोवा में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर स्वास्थ्य कारणों के चलते मनोहर परिकर के बारे में तमाम खबरों पर विराम लगाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि मनोहर पर्रिकर गोवा के सीएम बने रहेंगे। साथ ही कैबिनेट में जल्द ही फेरबल किया जाएगा। 

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि गोवा प्रदेश भाजपा की कोर टीम के साथ चर्चा कर यह निर्णय लिया गया है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ही गोवा सरकार का नेतृत्व करते रहेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल और विभागों में शीघ्र ही बदलाव किया जाएगा।
 

 

विज्ञापन

जल्द ही प्रदेश के मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल- शाह

अमित शाह (फाइल फोटो)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल व विभागों में बदलाव शीघ्र ही किया जाएगा। इस संदर्भ में भाजपा नेतृत्व ने पार्टी महासचिव (संगठन) रामलाल एवं संयुक्त मंत्री बीएल संतोष को गोवा भेजा था। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के विधायकों के साथ सहयोगी दलों के नेताओं से भी चर्चा की थी। 

बीमार चल रहे परिकर को लेकर इस तरह की अटकलें तेज हो गईं थीं कि भाजपा मुख्यमंत्री पद की कमान किसी और को सौंप सकती है। इन्हीं सब अनिश्चिताओं के बीच कांग्रेस ने भी राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। आपको बता दें कि पर्रिकर के दिल्ली के एम्स में भर्ती होने के बाद से ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं तेज हो गईं थीं।

अभी हाल ही में अमेरिका से इलाज करा कर लौटे हैं मनोहर परिकर
उल्लेखनीय है कि परिकर अग्नाशय कैंसर से जूझ रहे हैं। पर्रिकर बीती 6 सितंबर को ही अमेरिका से इलाज कराकर भारत लौटे हैं। वहां करीब एक हफ्ते तक उनका इलाज चला था। इससे पहले मुख्यमंत्री पर्रिकर ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से अनुरोध करते हुए कहा था कि राज्य के नेतृत्व के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कराई जाए।

मनोहर परिकर का इलाज होने में लंबा वक्त लग सकता है, इसलिए उन्होंने पार्टी से कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने का अनुरोध किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, परिकर ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को फोन कर कहा है कि राज्य में नेतृत्व के लिए कोई दूसरी व्यवस्था की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें